दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 9 और 10 अगस्त 2025 को दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच दो फेरे लगाएगी। रेलवे के मुताबिक, यह व्यवस्था सिर्फ 2 दिनों के लिए होगी ताकि रक्षाबंधन पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके और यात्री भीड़ से बच सके। इन 2 ट्रेनों का संचालन दुर्ग से रायगढ़ तक का टाइम दुर्ग 10:30 | रायपुर 11:35 | बिलासपुर 15:10 | जांजगीर-नैला 16:10 | चांपा 16:30 | रायगढ़ 18:50 रायगढ़ से दुर्ग तक का टाइम रायगढ़ 19:00 | बिलासपुर 20:55 | रायपुर 23:30 | दुर्ग 01:15 (अगले दिन)