रक्षाबंधन से एक दिन पहले 2 युवकों का मर्डर:पुरानी रंजिश में मारा चाकू, पेट में गहरी चोट से गई जान; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के नेवई में 2 युवकों का मर्डर हुआ है। शुक्रवार (8 अगस्त) की रात दशहरा मंच पर किसी बात को लेकर निखिल और डब्बू आपस में लड़ रहे थे। तभी निखिल ने डब्बू पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, बीच बचाव करने आए तीसरे युवक को भी निखिल ने मार डाला। मामला भिलाई थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है दोनों के पेट में चाकू से वार के गहरे निशान थे। बताया जा रहा है परिवार में किसी पुरानी रंजिश के चलते वारदात हुई है। पुरानी रंजिश में हमला पुलिस के मुताबिक, इस घटना के चश्मदीद चंद्रप्रकाश देशलहरे ने बताया कि रात साढ़े 9 बजे निखिल भारती और डब्बू के बीच मंच पर विवाद हो रहा था। बीच-बचाव के दौरान निखिल ने डब्बू पर चाकू से हमला किया। उसे बचाने आए गौरव पर भी निखिल ने चाकू घोंप दिया। वहीं, बताया जा रहा है दो दिन पहले डब्बू और निखिल के पिता वेदभारती के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद में डब्बू ने उन्हें थप्पड़ मारा था। इसी रंजिश में यह हमला किया गया। दोनों के पेट में गंभीर चोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रवाना होने वाली थी। तभी 2 अन्य युवक घायल डब्बू को बाइक से लहूलुहान हालत में थाना लाए। डब्बू के पेट में चाकू से गंभीर चोट थी। उसे डायल 112 से जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस को दशहरा मंच के पीछे गौरव कोसरिया भी गंभीर रूप से घायल मिला। उसके पेट में भी चाकू का गहरा घाव था। उसे पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान डब्बू ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी निखिल पिता वेदभारती, निवासी दशहरा मैदान नेवई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। इस वारदात के बाद नेवई क्षेत्र में दहशत और मातम का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *