रजनीश पीएम व शिवम सेनापति बने

झुमरी तिलैया| कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को बाल संसद का गठन हुआ। प्रांतीय योजना के अनुसार विद्यालय के चारों सदनों गंगा, यमुना, सरस्वती और गोदावरी से छह-छह अधिकारियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया विद्यालय के प्राचार्य शर्मेन्द्र कुमार साहू, सदन प्रमुख मनोज कुमार सिंह और सह प्रमुख धीरज कुमार पांडे की देखरेख में पूरी हुई। गंगा सदन से वर्ग दशम के अंकित कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। यमुना सदन से तेजस्वी कुमारी अध्यक्ष चुनी गई। सरस्वती सदन से सानू कुमार निर्विरोध अध्यक्ष बने। गोदावरी सदन से नंदकिशोर को अध्यक्ष पद मिला। सभी सदनों से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेनापति, सह सेनापति, मंत्री और सह मंत्री के दायित्व छात्र-छात्राओं को सौंपे गए। दायित्व वितरण के बाद प्राचार्य ने कहा कि चयनित छात्र-छात्राएं विशेष हैं। यह जिम्मेदारी पूरे सत्र के लिए है। सभी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी क्षमता से करेंगे, ऐसा विश्वास है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदनों के प्रमुख आचार्य और दीदी शामिल रहे। कोडरमा | शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार पाठक ने दीप प्रज्वलन कर की। चुनाव प्रभारी आचार्य आनंद प्रकाश के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ। बाल संसद में प्रमुख आचार्य के रूप में अरुण कुमार और रिंकी सिंह को जिम्मेदारी दी गई। शिशु वर्ग की प्रमुख श्वेता सिन्हा, बाल वर्ग के प्रमुख ब्रजेश अनल और किशोर वर्ग के प्रमुख बबलू प्रजापति बनाए गए। प्रधानमंत्री पद के लिए रजनीश कुमार का चयन हुआ। सेनापति के रूप में शिवम मिश्रा चुने गए। इसके बाद मंत्रिमंडल का गठन हुआ। सभी को उनके दायित्व सौंपे गए। ब्रजेश अनल ने दायित्वों की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *