रजिस्ट्री का सर्वर हो रहा जाम:500 लोगों को दे रहे रजिस्ट्री का अपॉइंटमेंट 100 भी मुश्किल से हो रही, मार्च एंडिंग में बड़ी मुसीबत

ऐन मार्च के अंतिम सप्ताह में रजिस्ट्री का सर्वर जाम हो रहा है। सालभर में सबसे ज्यादा मार्च में ही लोग रजिस्ट्री कराते हैं। लेकिन बार-बार सर्वर खराब होने से लोगों को रजिस्ट्री के बिना ही लौटना पड़ रहा है। लोग स्टाफ पर नाराज हो रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। आमदिनों में रोज औसतन 300 से ज्यादा रजिस्ट्री होती है। मार्च में हर ये आंकड़ा बढ़ जाता है। अभी भी रोज 450 से 500 लोगों को अपाइनमेंट दिया जा रहा है, लेकिन सर्वर इतना स्लो चल रहा है कि बड़ी मुश्किल 100 लोगों की ही रजिस्ट्री हो रही है। सोमवार को लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो बताया गया कि सर्वर खराब है। जिन्हें सुबह 10 बजे का समय दिया गया था उनकी रजिस्ट्री दोपहर 1 बजे तक भी नहीं हो पाई थी। एक-दो रजिस्ट्री के बाद सर्वर फिर बंद हो गया। देर शाम तक सर्वर दोबारा बंद हो गया। लोगों के साथ विभाग के कर्मचारी और अफसर खाली बैठे रहे। इस दौरान रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोग और उनके वकीलों ने कड़ा विरोध किया। पुणे का ही मुख्य सर्वर खराब कहकर हाथ खड़े किए अफसरों ने लोगों ने मुख्य पंजीयक से शिकायत की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सर्वर एनआईसी पुणे से संचालित होता है। वे कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद कुछ वकीलों ने आईजी पंजीयन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। इसे लेकर वकीलों की रजिस्ट्री अफसरों के साथ तीखी बहस भी हुई। मार्च का महीना सबसे ज्यादा रजिस्ट्री वाला रहता है। इसके बावजूद सर्वर ठीक नहीं रखा गया। छुट्टी के दिन भी खुलेंगे दफ्तर रात 8 बजे तक होगा पंजीयन लोगों की सुविधा के लिए अब सभी शासकीय छुट्टियों में पंजीयन दफ्तर खुला रखने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार 25 मार्च को भक्त कर्मा माता जयंती के अवसर पर सरकारी छुट्टी है, लेकिन रजिस्ट्री दफ्तर सुबह ही खुल जाएगा। इसके बाद 29, 30 और 31 मार्च को सरकारी छुट्टी है, लेकिन इन तीनों दिनों में भी रजिस्ट्री की जाएगी। यानी 25 से 31 मार्च तक रोजाना रजिस्ट्री होती रहेगी। राज्यभर में यही स्थिति करीब 200 करोड़ की रजिस्ट्री अटकी मुख्य सर्वर खराब होने की वजह से केवल रायपुर में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सर्वर जाम होने से क्षमता के अनुसार रजिस्ट्री नहीं हो रही है। जानकारों के अनुसार एक दिन में करीब 200 करोड़ से ज्यादा की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। जबकि लोगों को अपाइनमेंट दे दिया गया था। हालांकि अफसर दिनभर सर्वर ठीक करवाने का दावा करते रहे, लेकिन देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *