रजिस्ट्री के नाम पर 38 लाख की ठगी, 2 पर केस

लुधियाना| जमीन का सौदा तय कर रजिस्ट्री कराने का वादा करके एक व्यक्ति से 38 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। थाना साहनेवाल पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता दर्शन सिंह निवासी गांव ढंडारी कलां ने बताया कि साल 2025 में उसने आरोपी से संपर्क किया था। बातचीत के दौरान आरोपी ने गांव जसपाल बांगड़ में अपनी जमीन बेचने की बात कही। दोनों के बीच सौदा तय हुआ और पीड़ित ने कुल 38 लाख रुपए आरोपी पक्ष को दे दिए। तीन महीने बाद रजिस्ट्री कराने पर सहमति बनी थी। पीड़ित के अनुसार, पूरी रकम लेने के बावजूद आरोपी रजिस्ट्री करवाने में लगातार टालमटोल करते रहे। कई महीनों तक इंतजार के बाद जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दर्शन सिंह ने 29 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने तेलु सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव जसपाल बांगड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *