प्रतापपुर | उप पंजीयन कार्यालय प्रतापपुर में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों से अनाप-शनाप रकम की मांग की जा रही है। कार्यालय पूरी तरह बाबू के भरोसे संचालित हो रहा है, जहां आम लोगों को सरकारी फीस के अलावा अतिरिक्त पैसे देने को मजबूर किया जा रहा है। पैसे नहीं देने पर दस्तावेजों को बार-बार लौटा दिया जाता है और उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है। स्थानीय नागरिकों के साथ रजिस्ट्री कराने पहुंचे बुधकुंवर के साथ नान्हु कश्यप ने बताया कि स्टाम्प की बिक्री पर भी दलाल सक्रिय हैं, जो निर्धारित दर से कई गुना अधिक पर स्टाम्प बेच रहे हैं। यहां 10 रुपए का स्टाम्प 20 में, 100 का स्टाम्प 150 और 1000 का स्टाम्प 1500 तक में बेचा जा रहा है।


