रजोली में भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित

कलंगपुर| महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को ग्राम रजोली भाटापारा के सिमनी तालाब के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर भगवान शिव शंकर एवं माता पार्वती की मूर्ति की विधि-विधानपूर्वक पूजा कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। ग्रामीणों एवं दानदाताओं के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया। बताया गया कि मंदिर की छत और दीवारें काफी जर्जर हो चुकी थीं, जिसके बाद सामूहिक प्रयास से मंदिर को नए स्वरूप में तैयार किया गया और उसमें भगवान शिव एवं माता पार्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर की भक्तिन पुजारिन माता सगनी बाई निषाद ने बताया कि वे पिछले लगभग 30 वर्षों से मंदिर परिसर में रहकर उसकी देखरेख और सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और दानदाताओं के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार संभव हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *