रणथंभौर के जंगलों में लगी आग:फलोदी रेंज के चिड़ी खो वन क्षेत्र में लगी आग, 3 घंटे में पाया काबू

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जंगलों में रविवार दोपहर को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जंगल के पास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
इसके बाद वन विभाग ने इसकी सूचना दमकल को दी। सूचना मिलने के बाद नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और ढाई-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलोदी रेंज के नाका नीम चौकी स्थित चिड़ी खो वन क्षेत्र में आग लग गई थी। फिलहाल यहां आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका। आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें जंगल को अपने आगोश में लेने लगी। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद नाका नीम चौकी और रणथंभौर की उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं जा पाया जा सका। इसके बाद वन विभाग ने इसकी सूचना नगर परिषद की फायर फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।‌ इस दौरान गनीमत रही कि इस किसी भी वन्य जीव को कोई हानि नहीं पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *