सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग क्षेत्र में बुधवार को बाघिन का मूवमेंट देखा गया। एहतियात के तौर पर करीब 2 घंटे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई। बाघिन का मूवमेंट जंगल की ओर होने पर दुर्ग में फिर से एंट्री शुरू की गई। हालांकि इस दौरान एंट्री पॉइंट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सैलानियों की भीड़ जमा हो गई। पहले देखिए PHOTOS… 2 घंटे के लिए रोक दी श्रद्धालुओं की आवाजाही
रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के डीएफओ मानस सिंह ने बताया- बुधवार को रणथंभौर किला क्षेत्र में बाघिन रिद्धि की बेटी RBT-2504 का मूवमेंट देखा गया। इसकी सूचना श्रद्धालुओं ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बाघिन के मूवमेंट के दायरे से दूर किया। बाघिन के रास्ते को पूरी तरह क्लियर कराया गया। रणथंभौर दुर्ग के नौलखा गेट को बंद कर दिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम की निगरानी में बाघिन फिर से अपने वन क्षेत्र में लौट गई। करीब दो घंटे के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रखी गई। डीएफओ सिंह ने बताया- हालात पर पैनी नजर रखी गई थी। इसके कारण किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। एहतियातन तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। 8 महीने पहले चौकीदार को मार डाला था
करीब 8 महीने पहले जून 2025 में रणथंभौर दुर्ग के अंदर बाघ के हमले में जैन मंदिर के गार्ड की मौत हो चुकी है। शेरपुर निवासी राधेश्याम सैनी (60) करीब 20 साल से रणथंभौर फोर्ट स्थित जैन मंदिर में चौकीदार के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनकी गर्दन पर टाइगर के केनाइन (दांतों) के निशान मिले थे। इसे देखते हुए दुर्ग में विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही श्रद्धालुओं से भी सतर्कता बरतने की अपील की गई थी। … ये खबर भी पढ़िए… रणथंभौर में टूरिस्ट की जिप्सी के पास पहुंचे बाघ-बाघिन,VIDEO:15 मिनट तक घूमते रहे, पर्यटकों की सांसें अटकी
सवाई माधोपुर के रणथंभौर में गुरुवार सुबह बाघिन और दो बाघ (शावक) टूरिस्ट की जिप्सी के पास पहुंच गए। 15 मिनट तक बाघ-बाघिन गाड़ी के आस-पास घूमते रहे। ऐसे में पर्यटकों की सांसें अटक गईं। पूरी खबर पढ़िए रणथम्भौर में बाघ ने चौकीदार को मार डाला:जांघ का हिस्सा खा गया, गर्दन पर दांतों के निशान मिले, पुलिस से ग्रामीणों की झड़प रणथम्भौर फोर्ट में आज (सोमवार) सुबह बाघ ने चौकीदार को मार डाला। उनकी पहचान शेरपुर निवासी राधेश्याम सैनी (60) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़िए


