रणथंभौर में सफारी के दौरान जिप्सी का बैरिंग टूटा:अचानक ​बैलेंस बिगड़ा, पर्यटकों के लिए दूसरी गाड़ी भेजी

सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में शनिवार को सफारी के दौरान जिप्सी का बैरिंग टूट गया। इस दौरान गाड़ी का अचानक बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि गनमीत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी टूरिस्ट को चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पर्यटकों के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की गई। जिप्सी के बैंरिंग टूटने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह की पारी में कुछ पर्यटक जोन नंबर दो में सफारी पर गए थे। इसी दौरान जोन दो में परिक्रमा मार्ग पर एक जिप्सी के बेरिंग अचानक से टूट गए। इसके चलते जिप्सी का बैलेंस अचानक खराब हो गया। इस दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए जिप्सी को रूट से दूर खड़ा कर दिया। यहां ड्राइवर की सूझबूझ से पर्यटकों की कोई चोट नहीं आई। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना वन विभाग की ओर से वेटिंग जिप्सी को मौके पर भेजा और पर्यटकों को जंगल से बाहर लाया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटक वाहनों के ब्रेक फेल होने और खराब होने की घटनाएं सामने आती रही है। यहां पर्यटक वाहन जिप्सी और कैंटरों की मॉडल कंडीशन बढ़ाने के बाद इन घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इनमें कई बार पर्यटक भी घायल हुए हैं। हालांकि इस हादसे में कोई पर्यटक घायल नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *