रणथंभौर लाए बाघ को जंगल में रिलीज किया:कनकटी के साथ बनाएगा टेरिटरी, गेट खोलने के सवा घंटे बाद सॉफ्ट एनक्लोजर से निकला

रणथंभौर से लाए गए बाघ टी 2408 को मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में नया ठिकाना मिल गया। फॉरेस्ट विभाग ने आज शाम को बाघ को मुकंदरा के जंगल में खुले छोड़ दिया। बाघ सॉफ्ट एनक्लोजर से निकलकर 82 वर्ग किलोमीटर के खुले जंगल में चला गया। इसी जंगल में फिलहाल रणथंभौर से साढ़े 7 महीने पहले लाई गई बाघिन कनकटी घूम रही है। अब दोनों इस इलाके में अपनी टेरिटरी बनाएंगे। सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही नर बाघ को रणथंभौर से लाए थे। उसे 21 हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में रखा था। जहां लगातार उसकी मॉनिटरिंग व स्वास्थ्य की जांच की जा रही थी। आज शाम को बाघ को खुले जंगल में छोड़ दिया। शाम 6 बजे करीब सॉफ्ट एनक्लोजर के गेट खोल दिए थे। बाघ सवा घंटे तक बाघ सॉफ्ट एनक्लोजर से बाहर नहीं निकला। करीब सवा सात बजे करीब सॉफ्ट एनक्लोजर से निकलकर जंगल में चला गया। सॉफ्ट एनक्लोजर के गेट पर 3 कैमरा ट्रेप लगाए गए थे। जिसमे बाघ के एनक्लोजर से निकलते हुई तस्वीर कैद हुई हैं। बता दें शुक्रवार 9 जनवरी को बाघ टी 2408 को रणथंभौर से खण्डार रेंज से ट्रेंकुलाइज करके कोटा लाया गया था। दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बाघ को मुकंदरा के सॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया था। टी 2408 की उम्र 4 साल है। बाघिन टी 93 ओर बाघ 96 का पुत्र है। रणथंभौर में बाघ टी 2408 फीमेल बाघिन रिद्धि के संपर्क में था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *