रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में कार्यरत क्षेत्रीय वन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसे लेकर HOFF (हेड ऑफ फॉरेस्ट) की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। HOFF ने आदेश जारी कर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम में कार्यरत दो क्षेत्रीय वन अधिकारियों का तबादला किया गया है। हेड ऑफ फॉरेस्ट अभिजीत बनर्जी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि राजकार्य के सुचारू संचालन के लिए रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम में पदस्थापित क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम कैलाश शर्मा को उड़नदस्ता रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम के पद पर लगाया गया है। फिलहाल कैलाश शर्मा आरओपीटी क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इसी तरह क्षेत्रीय वन अधिकारी 2nd अश्वनी प्रताप सिंह को आरओपीटी क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर लगाया है। उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में काफी समय बाद तबादले हुए हैं। जिसमें दो क्षेत्रीय वन अधिकारियों को बदला गया है।


