रणथम्भौर में क्रिसमस पर छाई रौनक:3 हजार पर्यटकों ने की टाइगर सफारी, बोन फायर, फोक म्यूजिक का भी लिया आनंद

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में इन दिनों टूरिस्ट सीजन पीक पर है। सीजन के इस पीक में क्रिसमस के चलते रणथम्भौर में रौनक छाई हुई है। यहां सभी छोटे-बड़े होटल फुल हो चुके हैं। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व क्रिसमस के दिन पर्यटकों से गुलजार रहा। यहां हॉलीडे पर पर्यटकों की अच्छी खासी तादाद होने से रणथम्भौर में रौनक छाई हुई है। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बुधवार को सुबह और शाम की पारी में पर्यटकों की अच्छी खासी तादाद रही। करीब तीन हजार पर्यटकों ने टाइगर सफारी का आनंद लियाहोटलों में क्रिसमिस थीम पर आकर्षक सजावट भी देखने को मिली। अब शाम को रणथम्भौर के सभी होटल्स में क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया जाएगा। होटलों में पर्यटकों के लिए पार्टी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बोन फायर, फोक म्यूजिक जैसे कार्यक्रम का पर्यटक आनंद ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विंटर वेकेशन शुरू होने के साथ ही यहां न्यू ईयर तक अच्छी रौनक रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *