रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में EDC गाइड की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिसमें पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया वन विभाग की ओर से पूरी कर ली गई थी। अब वन विभाग की ओर से तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले EDC श्रेणी के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अब विस्थापित श्रेणी के उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। वन विभाग की ओर से 26 और 27 दिसम्बर को विस्थापित श्रेणी के शा्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। जिसमें पहले दिन क्रम संख्या 1 से 11 तक के उम्मीदवारों को इंटरव्यू होगा। वहीं दूसरे दिन क्रम संख्या 12 से 26 तक उम्मीदवारों को इंटरव्यू होगा। इससे पहले EDC श्रेणी के पुरुष श्रेणी में 19 और महिला श्रेणी के 10 चयनितों को लिस्च जारी की गई है। 106 पदों पर निकली थी भर्ती
हाल ही में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 106 नेचर गाइडों की जगह निकाली गई थी। जिसमें 53 सीट रणथम्भौर से विस्थापित गांवों के ग्रामीणों के लिए, 31 सीट EDC श्रेणी के लिए, 11 सीट वनकर्मियों के बेरोजगार आश्रितों के लिए, 11 सीट ESZ श्रेणी के लिए और वन्यजीवों हमलों में मृतकों के आश्रितों के लिए 106 के आलावा सीटे निर्धारित की गई है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई थी। इसके लिए 100 रुपए फीस निर्धारित की गई थी। जिसके बाद अब चयन प्रक्रिया जारी है।


