रतनगढ़ में 55 साल के व्यक्ति ने किया सुसाइड:घर में ही फंदा लगाकर दी जान, कारणों ने नहीं चला पता

चूरू जिले के रतनगढ़ में शनिवार रात एक 55 साल के व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वार्ड 16 निवासी पप्पू सांसी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर सरकारी जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार दोपहर को शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *