रतननगर नगरपालिका भवन का लोकार्पण:राठौड़ बोले, भाजपा सरकार ने विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है

चूरू के रतननगर में नगरपालिका भवन का नवीनीकरण और लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर नवीनीकृत भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि नगरपालिका भवन का नवीनीकरण केवल एक इमारत का विकास नहीं, बल्कि जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में ठोस कार्य किए हैं। राठौड़ ने यह भी कहा कि रतननगर सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों की गति इसी तरह बनी रहेगी और किसी भी कीमत पर विकास की रफ्तार धीमी नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नवीनीकृत नगरपालिका भवन से आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। सहारण ने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा ने कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं की, बल्कि सभी को एक समान मानकर विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार शहरों और कस्बों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *