रतननगर; महाराणा प्रताप प्रेरणा स्मारक के लिए भूमि पूजन आज

रतननगर | चूरू मार्ग पर 33 केवी पावर हाउस के सामने महाराणा प्रताप विकास समिति की ओर से भंवरलाल-संपत देवी हीरावत के पुत्रों की ओर से बनवाए जाने वाले वीर शिरोमणि प्रेरणा स्थल के लिए भूमि पूजन गुरुवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण के आतिथ्य में भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। समिति की ओर से तीन हजार वर्ग मीटर में महाराणा प्रताप प्रेरणा स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। इसमें महाराणा प्रताप के युद्धों से जुड़े शिलालेख भी लगाए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों का बुधवार को समिति अध्यक्ष रिटायर्ड नेवी कैप्टन दिलिप सिंह, प्रोफेसर खेमचंद सोनी, बसंत हीरावत, अभय हीरावत ने जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *