रतनपुर बॉर्डर पर 7.50 लाख की अवैध शराब जब्त:सिलाई मशीन, गैस चूल्हे की आड़ की जा रही थी तस्करी, ड्राइवर गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर एक ट्रक से 7.50 लाख रुपए मूल्य की 101 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह शराब सिलाई मशीन, गैस चूल्हे और अन्य सामान की आड़ में ले जाई जा रही थी। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन स्वच्छता” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी के अनुसार रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसआई अब्दुल मुनाफ के नेतृत्व में एक टीम ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी की। उदयपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोका गया। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में सिलाई मशीन, गैस चूल्हे और अन्य घरेलू सामान भरा है। मुखबिर की सूचना पुख्ता होने के कारण पुलिस ने ट्रक की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान सामान की आड़ में छिपाकर रखे गए विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 101 कार्टन बरामद हुए। पुलिस ने मौके से शराब से भरे कार्टन और तस्करी में प्रयुक्त आईसर ट्रक को जब्त कर लिया। ड्राइवर दरियाव सिंह (46) पुत्र लखा सिंह रावत निवासी बिलियावास, जवाजा, जिला ब्यावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *