रतलाम के स्कूल में छात्राओं की चोटी काटी:अतिथि टीचर पर लगा आरोप; प्रिंसिपल बोले-ऐसा कुछ नहीं हुआ, दो चोटी करके आने को कहा

रतलाम के बछोड़िया स्थित शासकीय नवीन हाई स्कूल में स्कूल की महिला टीचर पर छात्राओं की चोटी काटने का आरोप लगा है। छात्राएं स्कूल में दो चोटी बनाकर नहीं आई थी। एक कारण उनकी चोटी काटी गई। परिजनों ने चोटी काटने को लेकर विरोध जताया है। मामला 14 फरवरी का है जो कि अब सामने आया। स्कूल रतलाम जिले के पिपलौदा विकासखंड में स्थित है। स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 7वीं की छात्रा ज्योति व मुस्कान की चोटी काटने का आरोप लगाया है। परिजनों को इस बारे में बताने पर स्कूल पहुंचकर विरोध भी जताया है। हालांकि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना होने से इंकार कर रहे है। छात्रा ज्योति ने बताया एक दिन एक चोटी बनाकर गई थी। बाल भी गिले थे। भावना भाटी मैडम ने कैंची से एक अंगूली तक चोटी काट दी है। मेरी सहेली मुस्कान की भी चोटी कांटी गई। फिर घर जाकर बताया था। मेरी मान की चोटी थी। ऐसा कुछ नहीं हुआ- प्रभारी प्रिंसिपल
स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शांतिलाल देवड़ा ने बताया ऐसा कुछ नहीं हुआ है। तीन महिला शिक्षक है। छात्राओं को दो चोटी कराकर आने को कहा जाता है। छात्रा एक दिन एक चोटी करके आई थी, जिसे घेर भेज दो चोटी करके आने को को कहा था। मामला 14 फरवरी का है। परिवार से भी हमने बात की है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पिपलौदा विकासखंड के बीईओअभिषेक यादव ने बताया मंगलवार सुबह मामला संज्ञान में आया था। अनुशासन के चलते छात्राओं को समझाइश देकर बाल सेट करने को अतिथि टीचर द्वारा कहा गया था। बाल काटने के आरोप निराधार है। छात्राओं के कथन लिए है, उन्होंने लिख कर दिया है कि चोटी नहीं काटी गई। अधिकारी भले ही चोटी काटने की बात से मना कर रहे है। लेकिन इसके पहले छात्राओं ने चोटी काटने की बात वीडियो में कही है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर को भी उनके मोबाइल पर कॉल किया, उन्होंने रिसीव नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *