रतलाम पुलिस पर फायर करने वाला कालू कंजर अरेस्ट:राजस्थान का रहने वाला; ग्रामीणों व पुलिस टीम पर किया था हमला

रतलाम के आलोट में पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते समय ग्रामीणजनों व पुलिस टीम पर फायर करने वाले आरोपी कालू कंजर को पुलिस ने पकड़ा है। इसके एक अन्य साथी को भी अरेस्ट किया है। आरोपी के पास लोहे का देशी कट्‌टा बरामद किया है। आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया मुखबिर की सूचना पर कालू उर्फ शंभू (32) पिता हडमत कंजर निवासी अरनिया थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड (राजस्थान) को पकड़ा है। आरोपी ने दो साल पूर्व भोजाखेडी मगरे पर लूट डकेती की योजना बनाते समय ग्रामीणजनों के आने पर फायर किया था। इसके अलावा 26 अक्टूबर 25 को ताजली रोड स्थित खेत पर चोरी की योजना बनाते समय पुलिस टीम के पहुंचने के दौरान भी फायर किया था। तब से यह फरार चल रहा था। पुलिस इसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी कालू उर्फ शंभू कंजर से पूछताछ की। उसने अपने एक अन्य कंजर साथी बलवंत पिता विक्रम कंजर निवासी अरनिया के साथ ताजली रोड पर लखन दमामी निवासी बर्डिया राठौर के साथ चोरी की वारदात करने से पूर्व पुलिस के आने पर देशी कट्टे से फायर करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी लखन दमामी निवासी बर्डिया राठौर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी साथी बलवंत कंजर की भी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *