रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर मोड़ पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे सड़क हादसा हो गया। मोड़ पर लोहे के पाइप से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में लोहे के पाइप ओवरलोड थे। हादसे में ड्रायवर और क्लीन कैबिन में फंस गए थे, जिन्हें कांच तोड़कर बागर निकाला गया। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक RJ03-1741 छत्तीसगढ़ के रायपुर से लोहे के पाइप लेकर राजस्थान के बांसवाड़ा के घाटोल जा रहा था। ट्रक में करीब 14 टन लोहे के पाइप भरे हुए थे। ट्रक एक मोड़ पर मुड़ रहा था तभी पलट गया। पलटने से सभी पाइप सड़क पर आ गए। कांच तोड़कर ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला हादसे के बाद सैलाना थाना के एसआई आरपी सारस्वत और एएसआई हितेंद्र सिंह परिहार पहुंचे। पुलिस ने ड्रायवर समेत क्लीनर को ट्रक का कांच तोड़कर बाहर निकाला। दोनों को पुलिस वाहन से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। हादसे में ड्रायवर अर्जुन पिता अमोल सकलेचा, क्लीनर ऋतिक पिता जीवन परमार दोनों निवासी लाला खेड़ी (महिदपुर) को मामूली चोटें आई है। जिनका सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।


