रतलाम में खेल चेतना मेले को लेकर तैयारी शुरू:18 खेलों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल, 90 से अधिक स्कूलों को मिली एंट्री

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 25वें खेल चेतना मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी है। रजत जयंती वर्ष में होने वाले खेल मेला के पूर्व शहर के सभी मैदानों को तैयार किया जा रहा है। मैदानों जायजा लेने के लिए आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन सहित खेल संयोजक शनिवार को मैदान पर पहुंचे। मैदान में अब तक हुई तैयारियों का जायजा लिया। आयोजन समिति एवं खेल संयोजकों के द्वारा शहर के नेहरू स्टेडियम के साथ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के खेल मैदान पर पहुंचकर यहां आयोजित होने वाली अन्य खेल गतिविधियों के लिए तैयार हो रहे मैदान को देखा। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 90 से अधिक स्कूलों की एंट्री खेल चेतना मेला को लेकर अब तक 90 से अधिक स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है। शेष बचे स्कूलों की एंट्री भी आ रही है।आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसमें 18 खेलों में दस हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सहभागिता होगी। इन मैदानों में होंगे खेल नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज ग्राउंड में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबॉल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन होगा। विधि महाविद्यालय में शतरंज और सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग की स्पर्धा होगी। इस दौरान क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आरसी तिवारी, अश्विनी शर्मा, सुरेश माथुर, जितेंद्र धुलिया, दुर्गाशंकर मोयल आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *