रतलाम में तेज धूप ने गर्मी का कराया एहसास:48 घंटे में दोपहर का तापमान 6.5 डिग्री उछला, रात का तापमान भी बढ़ा

रतलाम में शनिवार को मौसम पूरी तरह से खुल गया। तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के पारे में उछाल आने पर ठंड का असर कम महसूस हुआ। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि रात में हल्की सर्द हवाएं बनी हुई है। बता दें कि गुरुवार को अधिकतम 24.5 तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 30.0 व न्यूनतम तापमान 9.2 रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को अधिकतम 31.0 व न्यूनतम तापमान 10.0 रहा है। लगातार तीन दिन से धूप होने से लोगों को दिन में ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवा प्रदेश में आ रही है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। दो दिन बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव आएगा। दो-तीन दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में) ​​​​​​​​​​​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *