रतलाम में रात और दिन का पारा लुढ़का:धूप निकली, ठंडी हवाओं ने कपकपाया; न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरा

रतलाम में शुक्रवार सुबह मौसम तो खुला लेकिन ठंडी सर्द भरी हवाओं ने सभी को कपकपा दिया। सूरज की लुकाछिपी बादलों के बीच चलती रही। धुप भी निकली। जिससे थोड़ी राहत मिली। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री तो रात का तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर कड़ाके की ठंड के रूप में देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण तेज ठंड का असर बना हुआ है। रतलाम में गुरुवार को कोहरा छाया था। धूप भी दोपहर 12 बजे के बाद निकली थी। लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम साफ होने से सुबह से धूप भी निकली। लेकिन सर्द हवाएं चलती रही। ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान लुढ़का है। साथ ही कंपकपान वाली ठंड कायम है। हो सकती है बारिश मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। 31 जनवरी, 1-2 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले कोहरे का असर बना रहेगा। तापमान में आई गिरावट गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री व रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि इसके एक दिन पहले बुधवार को अधकितम तापमान 25.0 व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे में दिन तापमान 3.8 तो रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर (तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *