रतलाम में सुबह और रात ठंडी, दिन में गर्मी:12 फरवरी से बारिश की संभावना; अधिकतम तामपान 29.6 डिग्री पर पहुंचा

रतलाम में पिछले दो दिन से ठंड से राहत है। दोपहर का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी का एहसास भी लोगों को हुआ। सोमवार सुबह से मौसम खुला है। आसमान साफ होने से धूप भी निकली। हल्की हवा का असर बना हुआ है। मौसम में आए बदलाव से दोपहर का तापमान तापमान 29.6 डिग्री पर जा पहुंचा है। जबकि रात का तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। रतलाम में सुबह व शाम को ठंड का असर बना हुआ है। तापमान में बढोत्री के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली है। लेकिन रात में ठंड बरकरार है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर फिर से प्रदेश में देखने को मिलेगा। 12 फरवरी से मावठा गिरने का अनुमान है। यानी, अगले 5 दिन तक तो प्रदेश में बारिश या ओले गिरने का अनुमान नहीं है। रात ठंडी, दिन गर्म रतलाम के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव बना है। राते ठंडी है तो दिन गर्म है। पिछले दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। रविवार को भी मौसम साफ रहा। दिन में लोगों को गर्मी लगने लगी। मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड का असर कम नहीं हुआ है। देर रात व अलसुबह ठंड का असर ज्यादा रहेगा। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर पिछले पांच दिनों में मौसम के मिजाज में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 4 फरवरी को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद 5 फरवरी को दिन का तापमान बढ़कर 27.2 डिग्री पर पहुंचा, जबकि रात का पारा गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। 6 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 12.0 डिग्री दर्ज हुआ। 7 फरवरी को अधिकतम 29.0 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 8 फरवरी को दिन का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सभी आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *