बंडामुंडा | रेलनगरी बंडामुंडा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मौके पर मौसी बाड़ी में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार की शाम स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। भक्ति संगीत और नृत्य के जरिए भगवान की लीला और महिमा को दर्शाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और संकीर्तन से हुई। इसके बाद लोकनृत्य, ओडिसी और भजन संध्या का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथ यात्रा के दौरान हुए इस आयोजन ने श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम पेश किया। आयोजन में समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही।