रद्द जिलों में नहीं बनेंगे रीट परीक्षा केंद्र:अनूपगढ़ के कैंडिडेट्स को बदलना होगा होम टाउन, जिले में 35 हजार से ज्यादा कैंडिडेट बैठेंगे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए अब उन जिलों में सेंटर नहीं बनाए जाएंगे जिन्हें राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। इनमें श्रीगंगानगर का अनूपगढ़ भी शामिल है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के अनूपगढ़ को जिला बनाने के बाद वर्तमान सरकार ने इसे निरस्त कर दिया है। ऐसे में रीट परीक्षा के लिए अनूपगढ़ से आवेदन करने वालों को अब परीक्षा देने के लिए श्रीगंगानगर या निकटतम किसी अन्य जिले को चुनना होगा। इन कैंडिडेट्स को अब जिला संशोधन का मौका दिया गया है। प्रदेश के सभी 41 जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे। महिला कैंडिडेट्स को मिलेगा होम टाउन
इस बार महिला कैंडिडेट्कास का सेंटर उनका गृह जिला ही दिया जाएगा। पुरुष कैंडिडेट्स को भी गृह जिला ही देने का प्रयास रहेगा। अगर ऐसा नहीं भी होता है तो उन्हें पास ही का जिला आवंटन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को गृह जिले से संबंधित आशंका है, उन्हें संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। 35 हजार से ज्यादा कैंडिडेट बैठने की संभावना
परीक्षा सह समन्वयक भूपेश शर्मा बताते हैं कि 2022 में जिले भर से 35 हजार विद्यार्थियों परीक्षा दी थी। इस बार भी यह आंकड़ा 35 हजार से पार किया जाना संभावित है। बोर्ड निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र केवल सरकारी संस्थानों में रखे जाने हैं। रद्द हुए जिलों में अब परीक्षा नहीं होगी। ऐसे में अनूपगढ़ के कैंडिडेट्स का जिला श्रीगंगानगर ही मानते हुए बदलाव का अवसर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *