राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर शहर में खेल स्टेडियम से ‘रन फोर विकसित राजस्थान’ का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी, अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए लोगों ने करीब 3 किमी तक दौड़ लगाई। दौड़ शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस खेल स्टेडियम पहुंची। जिला प्रशासन और जिला क्रीड़ा परिषद् झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘रन फोर विकसित राजस्थान’ दौड़ रैली खेल स्टेडियम शुरू हुई। रैली को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी, अधिकारी, कर्मचारी और समाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग सफेद टोपी और बैनर लेकर भारत माता और रन फॉर झालावाड़ के नारे लगाते हुए शामिल हुए। रैली खेल स्टेडियम से शुरू होकर शहीद निर्भय सिंह चौराहे से हाईवे होती हुई वापस खेल स्टेडियम पहुंची। जिला कलेक्टर ने सभी को स्वछता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। रैली में सबसे अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की रही। रैली में सबसे पहले मातृ शक्ति उसके बाद स्टूडेंट, बच्चे और अन्य लोग पीछे चल रहे थे। इस दौरान यातायात की व्यवस्था सीआई चंद्रज्योति शर्मा ने संभाली। रैली दौड़ में जिला परिषद सीईओ शंभूदयाल मीणा, एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, डीएफओ सागर पंवार, सीएमएचओ डॉ. साजिद खान, एबीईओ हेमराज पारेता समेत अधिकारी मौजूद रहे।


