रन फॉर विकसित राजस्थान के तहत दौड़:सरकार का एक साल पूरा होने पर स्कूली बच्चों की दौड़ से कार्यक्रम की शुरुआत

राजसमंद में सरकार के एक साल पूरा होने पर बालकृष्ण स्टेडियम में रन फॉर विकसित राजस्थान के तहत स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाई। इसके साथ ही आज से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई जो 17 दिसम्बर तक चलेंगे। दोड़ को कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने जय जय राजस्थान के नारों से बाल कृष्ण स्टेडियम को गुंजायमान किया। कलेक्टर बाल मुकुंद असावा के अनुसार कार्यक्रम के तहत आज दौड का आयोजन किया गया। सूचना केन्द्र में जिला विकास प्रदर्शनी लगाई गई। वही अणुव्रत विश्व भारती सभागार में युवा एवं रोजगार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैै। 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे अणुव्रत विश्व भारती सभागार में किसान सम्मेलन आयोजित होगा। इसी दिन दोपहर 1 बजे राज्य मंत्री विजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में सूचना केंद्र में ‘‘जिला विकास पुस्तिका’’ और ‘‘सुजस विशेषांक’’ का विमोचन किया जाएगा। इसके बाद राज्यमंत्री राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रेस वार्ता करेंगे। 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे महिला सम्मेलन और 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे अणुव्रत सेवा शिविर का आयोजन अणुव्रत विश्व भारती सभागार में होगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे दादिया जयपुर में माननीय प्रधानमंत्री महोदय के मुख्य आतिथ्य में हो रहे लोकार्पण और शिलान्यास समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट होगा। इन सभी आयोजनों में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता की भागीदारी से विकास कार्यों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *