रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथन में दौड़े शहरवासी:कलेक्ट्रेट में राज्य स्तरीय वर्चुअल रोजगार उत्सव होगा

राजस्थान सरकार के कार्यकाल का 1 साल पूरा होने पर सीकर में रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन एसके स्कूल से रवाना होकर कल्याण सर्किल होते हुए डाक बंगला में पहुंची। मैराथन को जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नोडल अधिकारी रतन कुमार ने बताया- राज्य सरकार का 1 साल पूरा होने पर 12 से 15 एवं 17 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आज सुबह 8 बजे रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें स्कूलों के बच्चे एवं शहरवासी दौड़े। सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सुबह 11 से दोपहर 2 तक कलेक्ट्रेट परिसर में युवा सम्मेलन, रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम होगा। जिसमें अनेक जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बारे में बताया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *