किशनगंज | फूड फिट कम्युनिटी के सदस्य बिजली निगम एईएन सतपाल मीणा व केलवाड़ा एईएन नुसरत इकबाल के नेतृत्व में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को कस्बे के समीपवर्ती रानीबड़ौद से मिसाई चौराहे तक 3.3 किमी रन फॉर हॉर्ट का आयोजन किया गया। एईएन सतपाल मीणा ने बताया कि दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं, युवतियों व आमजन सहित बिजली निगम के कर्मचारियों ने भाग लिया। दौड़ की शुरुआत रानीबड़ौद के समीप स्थित हाईवे के अंडरपास से की गई जो मिसाई चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। समापन समारोह में रानीबड़ौद ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम मीणा, भारत माता कॉलेज निदेशक डॉ. अरमान मलिक, कॉलेज प्राचार्य मूलचंद शर्मा एवं विनोद नागर ने प्रतीक चिन्ह देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। दौड़ में प्रथम स्थान राहुल बेनीवाल, द्वितीय स्थान पर गौतम चौहान एवं तृतीय स्थान राजू गुर्जर ने हासिल किया। विजेताओं को अतिथियों ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।


