रबी फसल की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, जल्द लहलहाने लगेंगे खेत

बिरकोनी| खरीफ फसल की कटाई और धान खरीदी के बाद, बिरकोनी अंचल के किसान अब रबी सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में धान के पौधों की रोपाई का काम जोर-शोर से चल रहा है, जिसे देखकर इस बार अच्छी फसल की उम्मीद जगने लगी है। अंचल के ग्राम अछरीडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों ने मजदूरों की सहायता से धान के पौधों की रोपाई (रोपा लगाना) शुरू कर दी है। इसके लिए किसानों ने करीब एक माह पहले ”थरहा” (नर्सरी) तैयार किया था। रोपाई से पहले खेतों की साफ-सफाई कर ट्यूबवेल के माध्यम से सिंचाई की गई। कई किसान अपनी सुविधा के अनुसार लेही पद्धति या सीधी बुआई भी कर रहे हैं। जिन खेतों में बुआई हो चुकी है, वहां फरवरी माह तक बियासी का कार्य शुरू हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *