रमजान का दूसरा जुमा, मस्जिदों में नमाजियों की उमड़ी भीड़

रांची| पवित्र रमजान माह के 9वें रमजान दूसरे जुमे पर शुक्रवार को राजधानी के सभी मस्जिदों में निर्धारित समय के अनुसार नमाज अदा की गई। दूसरा जुमा होने की वजह से मस्जिदों में अन्य दिनों की तुलना में नमाजियों की काफी भीड़ जुटी। नमाज के बाद अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ की गई। जुमा से पहले खतीबों ने रमजान में सदका-ए-फित्र और जकात की अहमियत पर बयान दिया। वहीं, शहर के विभिन्न इलाकों में कारोबारियों और व्यवसायियों की ओर से आयोजित 10 दिवसीय तरावीह की नमाज शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस दौरान हाफिजों ने रोजाना 20 रकअत तरावीह में मुकम्मल कुरान पाक जुबानी सुनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *