झालावाड़| रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। इन दिनों रमजान माह में अल सुबह से ही घरों और मस्जिदों में इबादत का दौर चल रहा है। जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में तकरीर हुई जिसमें रमजान की फजीलत बयान की गई। इस मौके पर मस्जिद घोसयान अहले सुन्नत वल जमात में नमाज अदा हुई। इस मौके पर इमाम एजाज अशरफी ने तकरीर की। इस मोके पर सदर नासिर अली घोसी, नायब सदर ताज हुसैन, सचिव गुलाम हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे।


