रमजान के पहले जुमे पर दुआओं के लिए उठे हाथ

झालावाड़| रमजान माह के पहले जुमे पर शहर की सभी मस्जिदों में मुस्लिमजन ने नमाज अदा की गई। इसके बाद देश में अमन खुशहाली के लिए हाथ उठाकर दुआएं मांगी। रमजान का चांद दिखाई देने के साथ अलसुबह उठकर सेहरी करने के साथ रोजा रखकर इबादत करने का दौर शुरू होता है। दिन में पांच वक्त की नमाज और तरावीह अदा करने से मस्जिदों में रौनक बनी हुई है। महिलाएं घरों में इबादत कर रखी हैं। इससे खुशगवार माहौल बना हुआ है। रमजान माह के चलते मस्जिदों को रंगरोगन कर सजाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *