रमजान के रोजे शुरू, पहले जुमे की नमाज आज

चूरू | रहमतों व बरकतों का रमजान उल मुबारक महीना गुरुवार से शुरू हो गया है। गुरुवार को पहला रोजा रखा गया। शहर इमाम सैयद मो. अनवार नदीम उल कादरी ने लोगों से माहे रमजान की कद्र करने और इस माह में खूब- इबादत करने, गरीबों, जरूरतमंदों की मदद कर रब की रजा हासिल करने का आह्वान किया है। शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। इससे पहले गुरुवार को मस्जिदों में पहले रोजे की नमाज अदा की गई। पहले रोजे की नमाज अदा करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *