रमनीटांड में नव निर्मित हनुमान मंदिर परिसर में हुआ ध्वजारोहण

भास्कर न्यूज | देवरी देवरी अंचल क्षेत्र के भेलवाघाटी रमनीटांड गांव स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय श्री राम चरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को विधिवत ध्वजारोहण किया। पंडित अनिल पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर में ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सर्वप्रथम नव निर्मित हनुमान मंदिर की परिक्रमा करते हुए भेलवाघाटी पंचायत के रमनीटांड, भेलवाघाटी, कारीपहरी, डोमाडीह, गरंग, घाटा, हरकुण्ड एवं जगसिमर सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पुनः रमनीटांड स्थित मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। 9 दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ 5 मार्च से होगा, जिसमें प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-पाठ, कथा व धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। मौके पर विकास कुमार, विजय कुमार साव, रूपनारायण साव, प्रदीप कुमार, सुभाष कुमार, विपिन कुमार, रोहित कुमार, सिकन्दर साव, शंभूलाल वर्णवाल, श्यामसुंदर साव, सीताराम हाजरा, जनार्दन पंडित, सहदेव पंडित, सुखदेव राम भदानी, रामेश्वर राम भदानी, महेंद्र हाजरा, रामप्रसाद साव, प्रदीप पंडित, निवास वर्णवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *