रमेश ईनाणी हत्याकांड में आरोपी भजनाराम गिरफ्तार:मर्डर के लिए रमताराम को शूटर उपलब्ध करवाया था, पूर्व संत की तलाश जारी

दो महीने पहले हुए व्यापारी रमेश ईनाणी हत्याकांड में बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में शूटर को उपलब्ध करवाने वाले रामस्नेही संप्रदाय के पूर्व संत भजनाराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने उसे पाली जिले के बाली क्षेत्र से डिटेन कर चित्तौड़गढ़ लाया, जहां औपचारिक कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इससे पहले इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए शूटर मनीष दुबे को भी पीसी रिमांड पर लेकर जिला जेल से बाहर लाया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर गहन पूछताछ की, जिसमें कई अहम तथ्य सामने आए। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे रामस्नेही संप्रदाय चित्तौड़गढ़ के पूर्ण संत रमता राम की भूमिका अहम रही है। पुलिस अब उसे मास्टरमाइंड मानते हुए तलाश में जुटी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बता दे की घटना के सामने आते ही राम स्नेही संप्रदाय ने दोनों संतो को निष्कासित कर दिया है। पूछताछ के लिए शूटर का पीसी रिमांड करवाया था होल्ड एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को शहर के व्यापारी रमेश ईनाणी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व में ही हत्या करने वाले शूटर को गिरफ्तार कर उसे जिला जेल भेज दिया गया था, जबकि उसकी पीसी रिमांड सुरक्षित (होल्ड) रखी गई थी, ताकि पुख्ता सबूत सामने आने पर आगे की पूछताछ की जा सके। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को शूटर मनीष दुबे को जिला जेल से पीसी रिमांड पर लेकर दोबारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान जांच में सामने आया कि पाली जिले के बाली निवासी भजनाराम (37), पिता मोहनराम ने रमताराम को शूटर उपलब्ध कराया था। इसी आधार पर आज भजनाराम को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसका मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा गया है। एडिशनल एसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी रमताराम की तलाश लगातार जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन अभी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। दोनों आरोपियों को रूबरू करवाकर की पूछताछ थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर की गई पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि रमेश ईनाणी की हत्या के लिए शूटर मनीष दुबे को साल 2022 में भजनाराम द्वारा रमताराम को उपलब्ध करवाया गया था। इतना ही नहीं, भजनाराम को साल 2022 से लेकर हत्या की घटना तक पूरे षड्यंत्र और प्लानिंग की जानकारी थी। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि रमेश ईनाणी की हत्या के लिए किए गए दुष्प्रेरण और साजिश में भजनाराम की सक्रिय भूमिका रही है, जिसके आधार पर उसे आरोपी माना गया है। उन्होंने कहा कि भजना राम को पकड़ने के लिए टीम उनके साथ पिछले दो-तीन दिनों से बाली गई थी। आरोपी को कई गंभीर बीमारियां, पुलिस ने करवाया मेडिकल टेस्ट पुलिस के अनुसार आरोपी भजनाराम गंभीर बीमारियों से ग्रसित है। उसे कैंसर, ब्रेन हेमरेज सहित तीन-चार अन्य बीमारियां बताई जा रही हैं, जिनका इलाज चल रहा है या पूर्व में यह बीमारियां हुई थी, जिसकी दवाइयां चल रही है। इसी को देखते हुए पुलिस द्वारा उसका मेडिकल फिटनेस टेस्ट कराया जा रहा है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। जानबूझ कर रमेश ईनाणी से किया था विवाद जांच में यह भी सामने आया है कि साल 2022 में सुपारी मिलने के बाद शूटर मनीष दुबे चित्तौड़गढ़ आया था। रमेश ईनाणी को पहचानने और नजदीक से देखने के लिए उसने जानबूझकर उससे विवाद किया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना पहले से बनाई गई प्लानिंग का हिस्सा थी, जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *