रवि भैय्या बोले- भागदौड़ की जिंदगी में लालच-तनाव बढ़ रहा:वृंदावन में चल रही भागवत कथा में कहा- समाधान के लिए करें हरे कृष्ण का नाम जप

जोधपुर के साधक परिवार के रवि भैय्या ने कहा- आज की भागदौड़ में तनाव, क्रोध और लालच आम हैं। भागवत सुनकर मन शांत होता है, परिवार में सुख आता है। यदि कभी क्रोध आए तो राधे-राधे, हरे कृष्ण का नाम जप करें। जोधपुर के साधक परिवार के रवि भैय्या 22 से 28 फरवरी तक वृंदावन धाम के परिक्रमा मार्ग स्थित आनंद धाम गौड़ीय आश्रम में भागवत कथा कर रहे हैं। आनंद स्वरूप केला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में शहर के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हैं। रोज कथा सुनने से जीवन सार्थक होता
कथा में श्रीमदभागवत कथा के महात्म्य के बारे में बताया। रवि भैय्या ने कहा- भागवत कथा श्रवण से पाप नष्ट होते हैं, मन शुद्ध होता है। भगवान की कृपा प्राप्त होती है। यह महाभारत काल से चली आ रही परंपरा है, जो आत्मा को मोक्ष का मार्ग दिखाती है। रोज कथा सुनने से जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने उदाहरण स्वरूप राजा परीक्षित की कथा का जिक्र किया, जिन्होंने मात्र 7 दिनों की कथा से मुक्ति पाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *