रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ में मनाएंगे नया साल?:एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए स्टार्स; फैंस बोले- शादी कर लो, यही हम चाहते हैं

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में रश्मिका एयरपोर्ट पर नजर आईं, और वहीं उनके पास रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी दिखाई दिए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर यह चर्चा हो रही है कि दोनों एक्टर्स न्यू ईयर का साथ में वेलकम करेंगे। वीडियो में रश्मिका मंदाना ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं, जबकि विजय देवरकोंडा कूल लुक में दिखाई दिए। विजय ने ग्रे कार्गो पैंट्स के साथ ग्रीन जैकेट पहनी हुई है। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों का यह वीडियो सामने आया, फैंस ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि यह कपल अब न्यू ईयर का वेकेशन साथ मनाने निकला है। दरअसल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों कई बार एक साथ आउटिंग पर नजर आ चुके हैं, और इतना ही नहीं, ‘कॉफी विद करण 7’ शो में भी उनके रिश्ते पर चर्चा हो चुकी है। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *