रसद विभाग ने की कार्रवाई:अवैध उपयोग पर अरनोद में 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए

प्रतापगढ़ के अरनोद क्षेत्र में रसद विभाग की टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने इस दौरान 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए और उन्हें कोठारी गैस एजेंसी, अरनोद प्रतापगढ़ के प्रतिनिधि को सुरक्षित रखने के लिए सौंप दिया। यह कार्रवाई खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के निर्देशों के तहत की गई, जिसमें घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया था। कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी धर्मेंद्र रोत, प्रवर्तन निरीक्षक रामेश्वर मीणा, कालूराम ताबियार और प्रध्युम्ननाथ रावल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह टीम अवैध रिफिलिंग और गैस सिलेंडर के दुरुपयोग के मामलों में नियमित निगरानी रख रही है ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षित गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *