रसद विभाग ने जब्त किए 27 घरेलु गैस सिलेंडर:छह जगहों पर की कार्रवाई, गैस एजेंसी के सुपुर्द किए, होगी कार्रवाई

रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण व व्यवसाय की सूचना प्राप्त होने पर जांच दल ने छह जगह से 10 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 17 अप्रमाणित नॉन मार्का सिलेण्डर जब्त किए गए। जब्त किए गए सभी सिलेण्डर गुलाब गैस एजेन्सी पर सुरक्षित रखवाएं। रसद विभाग की टीम ने अल्लाह नूर स्वीट्स चौधर मौहल्ला से 2 घरेलू सिलेण्डर, सैयद उम दानिया रेस्टोरेन्ट चूनपचान मौहल्ला से 17 अप्रमाणित नॉन मार्का, 3 घरेलू सिलेण्डर व गैस रिफिलिंग यंत्र, शमा टी स्टॉल देहली गेट से एक घरेलू सिलेण्डर, श्री साई होटल देहली गेट से 2 घरेलू सिलेण्डर, मैसर्स होटल गुलाब पैलेस देहली गेट तथा राकेश टी स्टॉल देहली गेट से एक-एक घरेलू सिलेण्डर जब्त किए। इन फर्मो का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। साथ ही ये प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। पढें ये खबर भी… कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:पीसांगन में रात्रि चौपाल-मौके पर ही समाधान, अफसरों को दिए निर्देश अजमेर में पंचायत समिति पीसांगन में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *