रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में 14 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सिंहवाहिनी पल्स टू उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय तथा आर्दश मध्य विद्यालय स्थित तीनों परीक्षा केंद्रों पर जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। प्रथम पाली में मैट्रिक में रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 269 परीक्षार्थी में 268 परीक्षार्थी उपस्थित,01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा, सिंहवाहिनी पल्स टू उच्च विद्यालय में 357 परीक्षार्थी में 351परीक्षार्थी उपस्थित, 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा, आर्दश मध्य विद्यालय में 268 परीक्षार्थी में 267 परीक्षार्थी उपस्थित, 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटर के परीक्षार्थी ने रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा दी। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 46परीक्षार्थी में 44 परीक्षार्थी उपस्थित,02 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा, सिंहवाहिनी पल्स टू उच्च विद्यालय में 213 परीक्षार्थी में 209 परीक्षार्थी उपस्थित 04 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा, आर्दश मध्य विद्यालय में 83 परीक्षार्थी में 83 परीक्षार्थी उपस्थित रहा। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक मिथलेश कुमार पाण्डेय, सिंहवाहिनी पल्स टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक मिथलेश कुमार, आर्दश मध्य विद्यालय के केंद्राधीक्षक अवनी रंजन चौधरी, विक्षक, दंडाधिकारी सहित पुलिस बल तैनात रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *