रस्साकशी में जीते तो मिलेगा 1 लाख कैश इनाम:भीलवाड़ा के सुवाणा में 16 फरवरी से प्रतियोगिता; 38 पंचायतें लेंगी हिस्सा

रस्साकशी के खेल में जीतने वाली टीम को 1 लाख रुपए कैश मिलेंगे। उपविजेता रहने वाली टीम को 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह खास प्रतियोगिता 16 फरवरी से भीलवाड़ा जिले के सुवाणा में होने जा रही है। प्रतियोगिता में सुवाणा पंचायत समिति की 38 टीमें हिस्सा लेंगी। शनिवार को टीमों को यूनिफॉर्म दी गई। प्रतियोगिता संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी पांसल ने बताया- स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान की ओर से सुवाणा में भगवान श्रीबलराम रस्साकशी प्रतियोगिता की जा रही है। इसका उद्देश्य गांव में समरसता का माहौल बनाना, युवाओं को नशा-मुक्त और देश-भक्त बनाना है। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। रामपाल चौधरी ने बताया- यही प्रतियोगिता पहले ग्राम पंचायत स्तर पर की गई थी। इसमें 479 टीमों और 4790 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। यहां से पंचायत स्तर पर क्वालिफाई करने वाली टीमों के मैच 16 फरवरी से मातेश्वरी गोशाला सुवाणा में होंगे। सभी मैच रात्रिकालीन होंगे। क्वालिफाई करने वाली 38 टीमों को मैच के लिए कलरफुल यूनिफॉर्म दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *