वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है रांची आधार सेंटर को अपग्रेड किया गया है, इससे अब यहां आने वाले लोगों को और अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। रांची के कांटाटोली में मंगल टॉवर स्थित आधार सेवा केंद्र अपग्रेडेशन सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने संयुक्त रूप से किया। वर्तमान में केवल रांची, धनबाद एवं जमशेदपुर में ही आधार सेंटर चल रहे हैं। इसके कारण लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है और उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अपग्रेडेड केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग समर्पित काउंटर की व्यवस्था की गई है। झारखंड में अप्रैल-मई तक 14 जिलों में नए आधार सेंटर शुरू किए जाएंगे। इन जिलों में खुलेंगे नए आधार सेंटर : बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू। आधार सेंटर पर अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं… रियल-टाइम डेटा लोड होगा : पूर्व में प्रणाली ऑफलाइन मोड में कार्य करती थी, अपग्रेडेशन के बाद अब रियल-टाइम डेटा अपलोड होगा। सटीकता आएगी। 5 व 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट जरूर कराएं: सेठ मंत्री संजय सेठ ने इस अवसर पर कहा कि सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा को बढ़ाने में अपग्रेडेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर तथा पुनः 15 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद अपने बच्चों का अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट कराएं, ताकि बच्चे छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। सांसद महुआ माजी ने भी अभिभावकों को अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालयों से आग्रह किया कि वे यूआईडीएआई अंतर्गत एमबीयू लंबित मामलों को कम करने के लिए सक्रिय पहल करें।


