रांची जिला पिकल बॉल एसोसिएशन का गठन

रांची|रांची में पिकल बॉल खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने के लिए जिला पिकल बॉल एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह पहल झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार और उपाध्यक्ष बी. सुधीर के मार्गदर्शन में की गई। नए एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजय पांडेय, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, सचिव ऋषि कुमार, संयुक्त सचिव सुमित कुमार और कोषाध्यक्ष योगेश कुमार। कार्यकारिणी समिति में हृदीप पी. जनार्दन, दिलीप खलखो, मंगल सिंह जमूदा, मनोज तिवारी, सीमा रानी तिर्की, अजीत कुमार, सुमन सिन्हा, विकास अग्रवाल और भरत कुमार शामिल हैं। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य जिले में पिकल बॉल को लोकप्रिय बनाना, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *