रांची पहुंचे रघुवर, नए साल में लेंगे भाजपा की सदस्यता

ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास गुरुवार को विशेष विमान से रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ओडिशा के नए राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति 2 जनवरी को भुवनेश्वर पहुंचकर राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे। ऐसे में हरि बाबू के पदभार ग्रहण करने तक रघुवर दास ही तकनीकी रूप से ओडिशा के राज्यपाल हैं। इसलिए वे शुक्रवार को भाजपा में शामिल नहीं होंगे, बल्कि नए साल के पहले सप्ताह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। रघुवर दास ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है,जिसमें कोई भी समर्पित कार्यकर्ता शीर्ष तक पहुंच सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *