रांची पुलिस ने की घोषणा:ठगी के अभियुक्त पर 25 हजार‌ रुपए का इनाम

झारखंड सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और दिल्ली में धोखाधड़ी व ठगी करने के अभियुक्त रंजन कुमार मिश्रा उर्फ अंकित मिश्रा उर्फ अभिनव के विरुद्ध रांची पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। उसके विरुद्ध इन राज्यों में 19 केस दर्ज हैं। इसमें झारखंड में उसके विरुद्ध कुल 11 केस शामिल हैं। रंजन मिश्रा शातिर अपराधी है। वह मूल रूप से जमशेदपुर के परसुडीह का रहने वाला है। वह कई शीर्ष पदों पर रहे अधिकारियों व न्यायधीश के नाम पर सोशल मीडिया, ई मेल और फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर ठगी कर चुका है। वर्तमान में आलोक रंजन फरार चल रहा है। कोई भी व्यक्ति रंजन मिश्रा के बारे में जानकारी दे सकता है। उसके बारे में जानकारी रांची एसएसपी के मोबाइल नंबर 9431706136, सिटी एसपी 9431706137, एटीएस एसपी 9771438670, डीएसपी सदर 9431102090, गोंदा थाना प्रभारी 9431706162 पर दी जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *