रांची में गैस बुकिंग की होड़:पेट्रोल पंपों पर भीड़, कंपनी बोली-स्थिति कंट्रोल में

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब रांची समेत पूरे राज्य में दिखाई देने लगा है। शनिवार से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की वृद्धि हो गई है। इससे लोगों में आशंका बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में गैस की कीमत और बढ़ सकती है। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। इसी आशंका के कारण उपभोक्ता घबराहट में गैस की बुकिंग कर रहे हैं। शहर की गैस एजेंसियों के संचालकों ने कहा कि शनिवार को आम दिनों की तुलना में गैस सिलेंडर की बुकिंग दोगुने से अधिक दर्ज की गई। बुकिंग की संख्या अचानक बढ़ने से सर्वर पर दबाव बढ़ गया, जिससे कई ग्राहकों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि उनके पास सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। स्थिति नियंत्रण में है। जो परेशानी दिख रही है, उसका एक कारण होली के बाद गैस ढोने वाली गाड़ियों के ड्राइवरों की कमी भी है। माधुरी गैस एजेंसी के संचालक संजीव कुमार ने कहा कि सामान्य दिनों में करीब 300 बुकिंग होती हैं, पर शुक्रवार से संख्या बढ़कर लगभग 700 तक पहुंच गई है। गैस बुकिंग और डिलीवरी में बहुत अंतर नहीं, संयम बरतें लोग उपभोक्ता सामान्य से ज्यादा पेट्रोल-डीजल या गैस क्यों खरीद रहे हैं? पहले होली के कारण खपत बढ़ी और अब ईरान-इजराइल युद्ध की स्थिति के कारण उपभोक्ता पैनिक बुकिंग कर रहे हैं। प्रतिदिन की बुकिंग लगभग दोगुनी हो गई है। पेट्रोल-डीजल या गैस की किल्लत की अफवाह का भी असर है। {गैस आपूर्ति की क्या स्थिति है? हालात नियंत्रण में हैं। गम्हरिया प्लांट से प्रतिदिन करीब 11 हजार सिलेंडर रिफिल हो रहे हैं। बुकिंग और डिलीवरी में बहुत अंतर नहीं है। लोगों को संयम से काम लेना चाहिए। आने वाले दिनों में क्या संकट होगा? पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय हर दिन स्थिति की समीक्षा कर रहा है। भारतीय रिफाइनरियों में उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया गया है। देश में पर्याप्त गैस और पेट्रोल उपलब्ध है। पहले गैस बुकिंग की है, अब दाम बढ़ गए, कितना भुगतान करना होगा? नियम के अनुसार भुगतान बुकिंग के समय नहीं, बल्कि गैस आपूर्ति के समय निर्धारित मूल्य के अनुसार करना होता है। ऐसे में बढ़ा हुआ मूल्य देना होगा। शकील अहमद, वरीय आपूर्ति अधिकारी, इंडेन एसोसिएशन : अफवाह से पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी, पर्याप्त स्टॉक
झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार के अनुसार अफवाह के कारण राज्य में पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ गई है। गुरुवार से सभी पेट्रोल पंपों पर बिक्री औसतन 25% तक बढ़ी है। हालांकि सप्लाई में कमी नहीं हुई है। तेल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक है। दोबारा गैस लेने के लिए 25 दिन करना होगा इंतजार
पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने स्थिति से निपटने के लिए गैस बुकिंग के नए नियम लागू किए हैं। इंडेन की ओर से सर्कुलर जारी हुआ है। इसमें गैस बुकिंग पर 25 दिनों का लॉकिंग पीरियड लागू करने की जानकारी दी गई है। यानी अब उपभोक्ता को दोबारा गैस लेने के लिए 25 दिन इंतजार करना होगा। संभावना जताई जा रही है कि लॉकिंग पीरियड 30 दिन किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *