रांची में छात्राओं से सरेराह छेड़खानी का VIDEO:सीएम ने कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश; स्कूटी सवार के खिलाफ FIR दर्ज

रांची में स्कूली छात्राओं से सरेराह मनचले छेड़खानी कर रहे हैं। छात्राओं से छेड़खानी का एक वीडियो सामने आने के बाद रांची पुलिस ने उक्त स्कूटी सवार युवक के विरुद्ध कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस और रांची डीसी को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है। क्या है वीडियो में
वीडियो में एक स्कूटी सवार मनचला स्कूल जाती चार छात्राओं के साथ छेड़खानी करता नजर आ रहा है। स्कूटी पर अपना मुंह ढक कर वह छात्राओं को छू रहा है। इस घटना से स्कूल जाने वाली छात्राएं काफी भयभीत है। ये स्कूली छात्राएं अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की हैं। स्कूल की इंचार्ज का कहना है कि छेड़खानी की घटना की वजह से कई छात्राओं ने स्कूल आना छोड़ दिया है। मनचले ऐसा सुबह में स्कूल आने के दौरान ऐसा छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सीसीटीवी में आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुबह में रहता है सन्नाटा
स्कूल की छात्राओं ने बताया कि वो सुबह 7 बजे वे स्कूल आती हैं। सुबह में स्कूल आने वाली सड़क पर सन्नाटा रहता है, जिसका फायदा मनचले उठा रहे हैं। डर से सुबह सात बजे कुछ छात्राएं ग्रुप में आ रही हैं। ताकि उनके साथ छेड़खानी नहीं हो। इसके बाद भी मनचलों ने यह कहा है कि वे रोज आएंगे और उनके साथ छेड़छाड़ करेंगे। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *